



जोधपुर जेल में बंद सोनम वांगचुक की अचानक बिगड़ी तबीयत, शनिवार सुबह वांगचुक को AIIMS अस्पताल लाया गया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में लेकर पहुंची AIIMS जोधपुर के इमरजेंसी में, करीब डेढ़ घंटे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनका किया चेकअप, सूत्रों के मुताबिक वांगचुक को पेट से जुड़ी गंभीर परेशानी और शरीर के कई हिस्सों में दर्द की है शिकायत, जिसके चलते उन्हें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट को दिखाया गया, इससे एक दिन पहले भी उन्हें लाया गया था जांच के लिए AIIMS, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जेल के पानी से स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए नियमित मेडिकल जांच और साफ पानी की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने विशेषज्ञ जांच के दिए निर्देश, बता दें ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म से प्रेरित माने जाने वाले सोनम वांगचुक लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के सिलसिले में पिछले चार महीनों से बंद हैं जेल में


