



रविन्द्र सिंह भाटी ने सदन में उठाया नशे के बढ़ते काले कारोबार का मुद्दा, कहा- हर गली-मोहल्ले में नशेड़ी बैठे, महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल, टीचर-स्टूडेन्ट नशे की फैक्ट्रियां लगाते पकड़े गए, भाटी ने की IPS कांबले और विकास कुमार की तारीफ
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने शुक्रवार को विधानसभा में प्रदेश में बढ़ते नशे के काले कारोबार का मुद्दा उठाया. रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि पहले पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार पर लोग कहते थे कि 'उड़ता पंजाब' बन गया है लेकिन जिस तरह से राजस्थान में ड्रग्स, एमडी, स्मैक की फैक्ट्रियां लग रही है कई राजस्थान भी 'उड़ता' राजस्थान ना बन जाए. इसे रोकने की जरूरत है. रविन्द्र सिंह भाटी ने चिंता जताते हुए कहा कि पश्चिमी राजस्थान में एमडी और ड्रग्स की कई फैक्ट्रियां चल रही है. भाटी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृति के चलते लोगों को गर्त में ले जा रही है. रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा इसे रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है. भाटी ने नशे के काले कारोबार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई.
ये भी पढ़े : गौ-भक्त होने का प्रमाण दें योगी, नहीं तो कहलायेंगे नक़ली हिंदू, कालनेमि, पाखंडी और ढोंगी- शंकराचार्य का बड़ा बयान
हर गली-मोहल्ले में नशेड़ी बैठे
रविन्द्र सिंह भाटी ने पिछले दिनों सामने आये मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ समय पहले कैमिस्ट्री के शिक्षक पकड़े गए जो एमडी की फैक्ट्रियां लगा रहे थे. UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेन्ट पकड़े गए, जो फेल होने के बाद इस काले कारोबार में उतर गए. सिंथेटिक नशे का कारोबार में इस तरह फैल गया कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी सुरक्षित नहीं रहा, हर गली-मोहल्ले में नशेड़ी बैठे हैं. भाटी ने पश्चिमी राजस्थान में IPS कांबले और विकास कुमार के इस दिशा में किये गए सकारात्मक प्रयासों का भी जिक्र करते हुए उनकी तारीफ भी की.
नशे के काले कारोबार को रोकेगा कौन- भाटी
खासतौर पर सरहदी जिलों में बढ़ते नशे के काले कारोबार पर रविन्द्र सिंह भाटी ने गंभीर चिंता जताते हुए कि 'आखिर इसे रोकेगा कौन ' ? भाटी ने कहा कि नशे से एक व्यक्ति परेशान नहीं होता बल्कि उसके पूरे परिवार का जीवन नर्क जैसा हो जाता है और इसे रोकने की जरूरत है. भाटी ने कहा कि सरकार ने डोडा पोस्त पर रोक लगाई तो उम्मीद जगी थी कि हालात काबू होंगे, लेकिन आज एमडी और स्मैक के नशे कारण हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश की सरकार मजबूत कदम उठाये और युवा शक्ति को बचाये.


