‘तीन लोग, एक कमरे में… बाकी सब अफवाह!’- जानिए शशि थरूर ने क्यों दिया ये बयान?

shashi tharoor big statement
30 Jan 2026

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान, कल मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से शशि थरूर ने की थी लंबी बैठक, वही बैठक के बाद थरूर को लेकर होने लगी थी कई तरह की चर्चा, कल बैठक के बाद थरूर ने कहा था कि सब ठीक है, वही आज फिर थरूर ने बैठक को लेकर दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा- मैंने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान किसने क्या कहा, इस बारे में मनगढ़ंत बातें पढ़ी हैं, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कमरे में थे हम सिर्फ तीन लोग, और हममें से किसी ने भी मीडिया से इतनी विस्तृत जानकारी नहीं ली है, मेरी टिप्पणियां केवल सार्वजनिक रूप से कही गई हैं, बाकी सब कोरी अटकलें हैं, मैं इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता की निंदा करता हूं, जो प्रामाणिक रिपोर्टिंग को बदनाम करती है