



साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद सामने आए सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, 6 महीने पहले वायरल हुआ वीडियो भी आया सुर्खियों में,
जिससे गहराया मौत का रहस्य, पोस्ट में मौत के बाद प्रेम बाईसा ने जताई न्याय की उम्मीद
मारवाड़ की कथा वाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट ने साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी को और उलझा दिया है. साध्वी प्रेम बाईसा ने पोस्ट में अग्नि परीक्षा और न्याय की बात लिखी है. आखिर साध्वी प्रेम बाईसा ने दि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत-महात्माओं को पत्र क्यों लिखा ? और साध्वी प्रेम बाईसा किस बात की अग्नि परीक्षा देने का जिक्र किया है.
ये भी पढ़े : विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान तीखी नोकझोंक, पक्ष-विपक्ष आमने सामने
साध्वी प्रेम बाईसा ने पोस्ट में ये लिखा :-
''साध्वी प्रेम बाईसा ने मौत से पहले एक भावुक पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा गया है कि '' पूज्य सभी संतों को प्रणाम. मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जिया दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म से नहीं है. आज अंतिम श्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है. मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा. मैंने आदि गुरू शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा, अग्नि परीक्षा के लिए निवेदन किया लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा है मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा.''

मृत हालत में लाया गया था अस्पताल
साध्वी प्रेम बाईसा धार्मिक कथाओं और प्रवचनों के लिए जानी जाती थीं. उनकी मृत्यु के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से एक (सुसाइड नोट) पोस्ट चर्चा का विषय बन गया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए. उन्हें मृत हालत में अस्पताल ले जाये जाने की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक साध्वी प्रेम बाईसा के पिता और एक अन्य व्यक्ति उन्हें लेकर जोधपुर के पाल रोड स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने उन्हें मृत हालत में अस्पताल लाने की बात कही है. परिवार वालों के मुताबिक, साध्वी को एक दिन पहले सुबह बुखार था. आश्रम में एक मेडिकल स्टाफ को बुलाकर इंजेक्शन लगवाया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई. लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट के बाद ये बाद लोगों के गले नहीं उतर रही है.
6 महीने पहले वायरल हुआ था प्रेम बाईसा का वीडियो
साध्वी की मौत के बाद 6 महीने पहले का सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो भी सुर्खियों में है. जुलाई 2025 में साध्वी का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में साध्वी एक पुरुष के गले लगते दिखाया गया था. वहीं,जबकि साध्वी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ का जिक्र किया था. प्रेम बाईसा ने किसी का नाम लिए बिना असामाजिक तत्वों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बदनाम करने के लिए छेड़छाड़ करके वीडियो वायरल किया गया है. वहीं कथित सुसाइड नोट वाला पोस्ट मौत के बाद सामने आया है. इससे भी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मौत के बाद किसने पोस्ट किया ? क्या साध्वी ने खुदकुशी की और खुदकुशी से पहले यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेड्यूल किया था ? या उनके सोशल मीडिया हैंडल्स को कोई और यूज कर रहा था.
फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन मामले हर एंगल से जांच की जा रही है.


