8 बजे की सीमा सही थी! शराब बिक्री समय बढ़ाने पर गहलोत का कड़ा विरोध, कही ये बात

ashok gehlot big statement
29 Jan 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार के शराब बिक्री का समय बढ़ाने के विचार पर कड़ा विरोध जताया, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा- देर रात तक शराब की बिक्री सीधे तौर पर अपराध और महिलाओं के खिलाफ असुरक्षा को बढ़ावा देती है, इसी कारण उनकी सरकार ने समय सीमा रात 8 बजे तक तय करने का कड़ा फैसला लिया था, जिसे प्रदेशभर में खासकर माताओं और बहनों का व्यापक समर्थन मिला था, उन्होंने भाजपा सरकार के इस कदम को चिंताजनक और जनविरोधी बताते हुए कहा- नैतिकता और सामाजिक सरोकारों को नजरअंदाज कर लिया गया ऐसा कोई भी फैसला महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है