बजट सत्र से पहले सांसद बेनीवाल ने सर्वदलीय बैठक में उठाए किसानों, बेरोजगारी और OMR घोटाले के मुद्दे

hanuman beniwal big statement
27 Jan 2026

बेरोजगारी और महंगाई पर सदन में विशेष चर्चा कराने की मांग, शिक्षा, स्वास्थ्य और विदेश नीति का पर भी चर्चा की मांग, MSP पर खरीद में भ्रष्टाचार ,किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने की समस्या का मामला भी उठाया

संसद भवन में बजट सत्र शुरू होने से पहले आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए. सदन सुचारू रूप से कैसे चले और जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो और नियम 377 का समय पर जवाब आए. इसके साथ ही शून्य काल में उठाए गए मुद्दों पर मंत्री से सदन में तत्काल वक्तव्य दिलवाने सहित विभिन्न संसदीय विषयों को बैठक में उठाया गया. सांसद ने बैठक में राजस्थान सहित कई राज्यों में खाद की किल्लत और राजस्थान में समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद की व्यवस्था में सामने आई गड़बड़ियों का मामला भी उठाया.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों के साथ ही युवाओं और आमजन के मुद्दों को भी उठाया. हनुमान बेनीवाल ने बेरोजगारी और महंगाई पर सदन में विशेष चर्चा करवाने की मांग की। इसके सात ही हनुमान बेनीवाल ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर सरकार के स्पष्ट रुख को सदन में रखने की मांग की. सर्वदलीय बैठक में हनुमान बेनीवाल ने समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था, MSP को कानूनी गारंटी देने, किसानों की आय दोगुनी करने के दावों की समीक्षा, फसल बीमा योजना की खामियां और मुआवज़े में देरी, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों पर जवाबदेही, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और विदेश नीति पर भी सदन में अलग से विशेष चर्चा करवाने की मांग की।

पेपर लीक और OMR शीट घोटाले का भी उठाया मुद्दा
सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की ओएमआर में है धांधली,राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक से जुड़े मामलों से बेरोजगारों के हितों के साथ हुए कुठाराघात का मामला उठाया और कई सुझाव भी दिए .