महाराष्ट्र में हो गया खेला! उद्धव गुट के ये 4 नए पार्षद 10 दिनों से ‘लापता’, देखें पूरी खबर

maharashtra politics
27 Jan 2026

महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुंबई के पास कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना (UBT) के 4 नवनिर्वाचित पार्षदों के लापता होने की आ रही खबरें, इनमें मधुर म्हात्रे, कीर्ती ढोणे, राहुल कोट और स्वप्नील केणे हैं शामिल, ये सभी 16 जनवरी के बाद से संपर्क से बाहर हैं और उनका मोबाइल भी बताया जा रहा है बंद, शिवसेना (UBT) ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाते हुए मामले को गंभीर बताया और सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला, पुलिस ने CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है और तलाशी अभियान जारी है, इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि नतीजों के तुरंत बाद से संपर्क की सभी कोशिशें नाकाम रही हैं, जिससे संदेह और बढ़ गया है, यह मामले को सियासी साजिश से भी जोड़ा जा रहा है, पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, लापता बताए जा रहे पार्षद सभी हाल ही में हुए KDMC चुनाव में शिवसेना (UBT) के टिकट पर जीतकर आए थे, पार्षदों के गायब होने के बाद ठाकरे गुट के पदाधिकारियों ने कोळशेवाड़ी पुलिस थाने में लिखित दर्ज कराई थी शिकायत, हालांकि, पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इस पर शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दी थी, उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस ने जल्द ही पार्षदों का पता नहीं लगाया, तो वे खुद शहर भर में उनके लापता होने के पोस्टर लगाएंगे और आंदोलन करेंगे, वही चर्चा यह भी है कि चर्चा है एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इन चार पार्षदों को अपने पाले में करने की कर रही है कोशिश