



प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र को लेकर आज दिनभर चलेगा बैठकों का दौर, दोपहर 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अपने कक्ष में लेंगे सर्वदलीय बैठक, जिसमें मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सभी दलों के प्रमुख नेता होंगे शामिल, प्रदेश का बजट 11 फरवरी 2026 को विधानसभा में किया जाएगा पेश, वही इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएम आवास पर भाजपा विधायक दल की होगी महत्वपूर्ण बैठक, जिसमें आगामी बजट सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और रणनीति पर चर्चा की जाएगी, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सभी विधायकों को समय पर बैठक में पहुंचने के दिए हैं निर्देश, इसके बाद शाम 7 बजे विधायकों के लिए डिनर का भी होगाआयोजन


