संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा: गणतंत्र दिवस पर डोटासरा का बयान

govind singh dotasara
26 Jan 2026

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, डोटासरा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं, ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव है, संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं और यही गणतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया, डोटासरा ने कहा- कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी यह संघर्ष जारी रहेगा, इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, समारोह राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ संपन्न हुआ

https://youtu.be/rWimTYLSDW4