



देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर किया ध्वजारोहण, इस दौरान आरएसी की टुकड़ी ने उन्हें दी सलामी, इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे जयपुर की ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा फहराया और उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, उन्होंने अपने संदेश में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का आह्वान किया, कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित, सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया, इसके बाद 9:10 बजे अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की


