दशकों बाद भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच जल्द बड़ी डील का ऐलान होगा. यूरोपीय यूनियन के प्रतिनिधि भारत के 5 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. ये प्रतिनिधि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में भी शामिल होंगे. इसके बाद 27 जनवरी को भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड डील का ऐलान होगा. ये अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील होगी. इसी लिहाज से इसे मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है.
EU के टॉप लीडर्स के इस 5 दिवसीय दौरे से भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे. 26 जनवरी को EU लीडर्स परेड में शामिल होंगे और 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक होगी. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेड डील की घोषणा हो सकती है.
ये भी पढ़े : मेगा फ्राइडे: बॉर्डर 2 में सुनहरे पर्दे पर जीवंत हुआ बसंतर युद्ध, सनी देओल के दमदार डायलॉग्स से गूंजे सिनेमाघर
EU-भारत के बीच सबसे बड़ी डील
यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने दावोस में भी इस डील को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा यूरोपीय संघ और भारत के बीच बहुत बड़ी डील होने जा रही है, जो अब तक की संभवत: सबसे बड़ी डील होगी. भारत और यूरोपीय संघ के बीच साल 2024 25 में करीब ₹11.8 लाख करोड़ ($136.5 अरब) का व्यापार हुआ था. लेकिन इस डील के बाद यह बढ़कर 200 अरब डॉलर तक हो सकता है. भारत को व्यापार करने के लिए एक बड़ा मार्केट मिलेगा, जिससे भारत के एक्सपोर्ट की संख्या बढ़ेगी. साथ ही नए नौकरियों के अवसर खुलेंगे. ये डील भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है. खासतौर पर ये डील इस दौर में संजीवनी का काम करेगी जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगा रखा है.
https://www.youtube.com/watch?v=ji4gLOEEIG0