राजस्थान की 2018 में हुई तीन सरकारी भर्तियों में फर्जीवाड़े और घोटाले के सामने आने के बाद युवाओं के पक्ष में खड़े हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, किसी भी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच सीबीआई से न कराए जाने पर भी उठाया सवाल, भजनलाल सरकार को भी घेरा, आरएलपी के मुखिया बेनीवाल ने कहा, 'भर्ती परीक्षाओं में घोटाले का मामला युवाओं के भविष्य और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पारदर्शिता पर खड़ा करता है गंभीर सवाल, राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में हुआ घोटाला सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि युवाओं के सपनों की है हत्या', राज्य की बीजेपी सरकार पर कसा तंज, कहा, 'आपकी पार्टी बीजेपी द्वारा विपक्ष में रहते हुए भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की बाते कहीं गई, मगर सत्ता में आते ही किसी एक भर्ती से जुड़े मामले की भी जांच सीबीआई को क्यों नहीं दी गई, क्या आप और आपकी सरकार अपने उन चहेते कांग्रेसी नेताओं को बचाना चाहते है जिन्होंने राजस्थान के लाखों युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया, भर्तियों में हुई यह गड़बड़ी पूरे सिस्टम की नाकामी और सरकारी तंत्र में व्याप्त संस्थागत भ्र्ष्टाचार का परिणाम', बता दें कि एसओजी द्वारा प्रेस वार्ता करके 2018 की तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं (प्रयोगशाला सहायक, कृषि पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर) में हुए फर्जीवाड़े तथा OMR घोटाले का किया था खुलासा, उसके बाद एक बार फिर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड और मौजूदा सरकार पर उठने लगे सवालिया निशान.