नागौर सांसद और RLP के राष्टीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का बयान, सांसद हनुमान बेनीवाल ने रूस में फंसे भारतियों के लिए फिर उठाई वतन वापसी की मांग, सांसद बेनीवाल ने रूस के राष्ट्रपति के भारत दौरे से एक दिन पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रूस में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापिस लाने की मांग लोक सभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाई थी, सांसद ने कहा कि राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के नागरिक स्टडी वीजा और वर्क वीजा पर रूस गए थे लेकिन एजेंटों ने उन्हें धोखे से युद्ध क्षेत्र में भेज दिया, जिसकी जानकारी मुझे प्राप्त होने के बाद मैंने यह मुद्दा सरकार के सामने उठाया. बेनीवाल के इस मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयंशकर ने उन्हें लिखित जवाब भेजा है. विदेश मंत्री ने सांसद को बताया कि भारत सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 211 भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल किया गया. जिसमें से 121 नागरिकों को वहां से मुक्त करवाया गया और दुर्भाग्य से 27 भारतीय नागरिकों की जान भी वहां चली गई.
सांसद बेनीवाल ने सरकार से ऐसे एजेंटों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जो हमारे देश के नागरिकों को गुमराह करके विदेश ले जाते हैं और वहां उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं,सरकार ने इस मांग पर भी कार्रवाई करते हुए मुझे अवगत करवाया है कि रूसी शस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए भारतीय नागरिकों को गुमराह करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई और आगे की जांच जारी है. बेनीवाल ने भारत सरकार से पुन: जल्द से जल्द रूस में शेष रहे भारतीय नागरिकों की वतन वापसी के लिए ,वहां लापता हुए नागरिकों का पता लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया.
[caption id="attachment_215611" align="alignnone" width="572"]

whatsapp image 2026 01 16 at 7.19.24 pm[/caption]
[caption id="attachment_215610" align="alignnone" width="495"]

whatsapp image 2026 01 16 at 7.19.24 pm (1)[/caption]