कैलाश विजयवर्गीय ने अचानक इस सांसद को सौंप दी अपनी कुर्सी! देखें क्या है पूरा मामला?

Kailash Vijayvargiya
16 Jan 2026
मध्यप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी नेता और मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम मेंसांसद लालवानी को दी अपनी कुर्सी, इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला एक मजेदार वाकया, कैलाश विजयवर्गीय ने अचानक सांसद शंकर लालवानी को सौंप दी अपनी कुर्सी, हालांकि इसमें किसी राजनीतिक बदलाव की बात नहीं थी, यह केवल मंच पर कुछ क्षणों के लिए हास्य और अपनापन दिखाने वाला एक हल्का-फुल्का वाकया था, हुआ यूं कि मंच पर बात करते हुए मंत्री विजयवर्गीय कार्यक्रम को कर रहे थे संबोधित, इसी बीच सांसद लालवानी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां कुर्सी खाली नहीं थी, इस पर विजयवर्गीय ने हंसते हुए कहा-आप मेरी कुर्सी पर बैठ जाइए, सांसद लालवानी कुर्सी पर बैठते ही विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- कैलाश पर ही शंकर बैठता है, ये सुनते ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ठहाके लगाकर प्रतिक्रिया दी इस मजेदार दृश्य का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री ने भी विजयवर्गीय की बात दोहराई और मंच का माहौल और भी हल्का-फुल्का और खुशनुमा हो गया