17 से 20 जनवरी तक REET परीक्षा , 9.54 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, इस दिन आएगा रिजल्ट

full video temp (1200 x 650 px) (2)
16 Jan 2026
REET Exam 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती के लिए REET मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से शुरू होगी.परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी तक किया जाएगा और इन चार दिनों में करीब 9.54 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. REET Exam 2026 शेड्यूल 17 जनवरी पहली पारी लेवल-1 सामान्य विषय 18 जनवरी पहली पारी लेवल-2 साइंस-मैथ्स 18 जनवरी दूसरी पारी लेवल-2 सोशल स्टडी 19 जनवरी पहली पारी लेवल-2 अंग्रेजी 19 जनवरी दूसरी पारी लेवल-2 हिंदी 20 जनवरी पहली पारी लेवल-1 संस्कृत 20 जनवरी दूसरी पारी लेवल-2 संस्कृत 10 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट REET परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने पर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। किस विषय के कितने पद ? इस भर्ती के जरिए अध्यापक तृतीय श्रेणी लेवल-1 में 5636 और लेवल-2 में 2123 पद भरे जाएंगे.लेवल-2 अध्यापक भर्ती में सबसे अधिक विज्ञान-गणित के 1043 पद जबकि संस्कृत के 389 पद, हिंदी के 174 पद, अंग्रेजी के 221 पद और एसएसटी के 296 पद हैं। लेवल-1 में संस्कृत शिक्षा में 636 पदों और सामान्य शिक्षा में 5 हजार पदों पर भर्ती होगी. 2 घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी, 1 घंटे पहले बंद हो जाएगा गेट REET परीक्षा-2026 को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की गई हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचे,ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सकें.परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिये जाएंगे और देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थी प्रश्न पत्र की बुकलेट और OMR शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे. परीक्षा के लिए आधार कार्ड भी जरूरी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। पहचान की पुष्टि आधार के माध्यम से की जाएगी. REET परीक्षा-2026 के लिए ड्रेस कोड पुरुष अभ्यर्थी शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा और पेंट पहन सकते हैं. महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट, साड़ी, कुर्ता या साधारण शर्ट पहनकर आ सकती हैं. महिला अभ्यर्थियों को बालों में केवल साधारण रबर बैंड लगाने की अनुमति होगी। सर्दी मौसम के चलते कोट या स्वेटर भी पहनने की अनुमति होगी, लेकिन जांच के दौरान कोट/स्वेटर उतारना होगा.इसके साथ ही कांच की सामान्य चूड़ियां, सादा कलावा और जनेऊ पहनने की भी अनुमति होगी,लेकिन इसमें मेटल की कोई सामग्री नहीं होनी चाहिए. स्लीपर, सैंडल, जूते और मोजे भी पहनने की अनुमति होगी, लेकिन ये टखने तक ही होने चाहिए. सिख धर्म के अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीकों के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें गहन जांच के लिए दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा.मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित है. गहने, बेल्ट, धूप का चश्मा, बैग, टोपी, स्कार्फ, मफलर और मेटल वाले जूते पहनकर आने की भी अनुमति नहीं होगी. रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा रीट लेवल-1 और लेवल-2 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की ओर से राजस्थान रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने के आदेश जारी किये हैं. 22 जनवरी तक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे. अभ्यर्थी रोडवेज की साधारण और द्रुतगामी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे. REET परीक्षा के मद्देजनर रोडवेज ने खास इंतजाम किये हैं. परीक्षा के दौरान जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी और बसों के फेरे भी बढ़ाये जाएंगे. अभ्यर्थी ऑनलाइन भी रोडवेज बसों में रिजर्वेशन करवा सकेंगे. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने सभी मुख्य प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी परीक्षार्थी निःशुल्क यात्रा सुविधा से वंचित न रहे.