‘सत्ता का अहंकार इतना नहीं…’- इस बड़े मुद्दे को लेकर भजनलाल सरकार पर भड़के अशोक गहलोत
16 Jan 2026
राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, छात्रावासों की जमीन निरस्त करने पर भजनलाल सरकार पर भड़के अशोक गहलोत, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने कहा- भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विभिन्न समाजों, विशेषकर पिछड़े वर्गों (OBC) और दलित समुदायों को छात्रावास निर्माण हेतु आवंटित जमीनों को रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और संकुचित मानसिकता का परिचायक है, हमारी सरकार ने यह आवंटन इसलिए किए थे ताकि गांव-ढाणी से आने वाले गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे शहरों में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें, शहरों में छात्रावास न होने के कारण इन समाजों के होनहार परन्तु आर्थिक रूप से कमजोर पृष्टभूमि के विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं, गहलोत ने कहा- सरकारें तो बदलती रहती हैं परन्तु सत्ता का अहंकार इतना नहीं होना चाहिए कि आप राजनीतिक द्वेष के चलते युवाओं के भविष्य और सामाजिक उत्थान के कार्यों पर ही प्रहार करने लगें, मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह करता हूँ कि इन जनहितकारी आवंटनों को तुरंत बहाल करें ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा प्रभावित न हो