महेंद्रजीत मालवीय समेत इन नेताओं की होगी घर वापसी! कांग्रेस अनुशासन कमेटी की बैठक में हुआ फैसला!
16 Jan 2026
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी आज हुई बैठक, अनुशासन कमेटी के चेयरमैन उदयलाल आंजना की अध्यक्षता की अध्यक्षता में हुई बैठक, कांग्रेस अनुशासन कमेटी के सदस्य भी रहे बैठक में मौजूद, चेयरमैन आंजना ने कहा- कांग्रेस पार्टी छोड़ने से लेकर वापसी करने तक के बिंदुओं पर चर्चा हुई, अब चर्चा की रिपोर्ट तैयार कर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को भेजी जाएगी, इसके बाद हाईकमान और पीसीसी चीफ फैसला करेंगे, बता दे पीसीसी में महेंद्रजीत सिंह मालवीय की वापसी समेत करीब 10 नामों पर हुई चर्चा, कांता भील, गोपाल गुर्जर, रामचंद्र सराधना, सुभाष तंबोली, खिलाड़ी बैरवा और कैलाश मीणा की वापसी पर भी हुई चर्चा, पार्टी सूत्रों के अनुसार कैलाश मीणा को छोड़कर बाकी सबकी घर वापसी मानी जा रही है फाइनल