‘BJP में शामिल हुआ, तब भी मन…’- महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने फिर दिया बड़ा बयान, देखें क्या कहा?
15 Jan 2026
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी छोड़ने के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने फिर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस आलाकमान के फाइनल फैसले के बाद महेंद्रजीत सिंह मालवीया जल्द ही फिर से कांग्रेस में होंगे शामिल, वही बांसवाड़ा के आनंदपुरी में भैरवजी मंदिर परिसर में महेंद्रजीत सिंह मालवीया का किया जोरदार स्वागत, मालवीय के समर्थकों ने 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाए, महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने घर वापसी को लेकर कहा- जब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, तब भी मन नहीं माना, उनके मन में कांग्रेस पार्टी ही थी, बीजेपी राज में कोई विकास नहीं हुआ, पार्टी में भी सम्मान नहीं मिला, कांग्रेस ही वह पार्टी है जो गरीब, किसान, युवा और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती है, वे कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय और आमजन के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे कार्य, इसके साथ ही महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने का किया आह्वान, याद दिला दें कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने का महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने किया था ऐलान, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कहा था कि मेरी इच्छा थी कि जो काम मैंने शुरू किए, वो अटके नहीं,बीजेपी का नारा था- डबल इंजन की सरकार है, लेकिन वो पार्टी मुझे रास नहीं आई