वीवी राजेश की जीवनी | V. V. Rajesh Biography in Hindi

v. v. rajesh biography in hindi
15 Jan 2026

वीवी राजेश की जीवनी (V. V. Rajesh Biography in Hindi)

V. V. Rajesh Latest News - वी.वी. राजेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता है. 26 दिसंबर 2025 को वह तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 47वें महापौर (मेयर) के रूप में शपथ लेकर राज्य में एक नया इतिहास रचा है. वह तिरुवनंतपुरम के महापौर बनने वाले पहले भाजपा नेता होने के साथ-साथ केरल में किसी भी नगर निगम के पहले भाजपा महापौर हैं. पेशे से वकील रहे राजेश के कंधो पर अब एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह है कि उन्हें केरल जैसे राज्य में जहां अब तक वामपंथी का प्रभाव जारी है, वहां से इनका सफाया करना, और राज्य में भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की दिशा में कार्य करना ताकि एक दिन केरल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सके. इस लेख में हम आपको वीवी राजेश की जीवनी (V. V. Rajesh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

वीवी राजेश का जन्म और परिवार (V. V. Rajesh Birth & Family)

राजेश का जन्म 5 मई 1975 को केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के नेदुमंगड में हुआ था. उनके पिता का नाम वेलायुधन नायर है.

वीवी राजेश की शिक्षा (V. V. Rajesh Education)

तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज और महात्मा गांधी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विधि अकादमी से एलएलबी की.

वीवी राजेश का राजनीतिक करियर (V. V. Rajesh Political Career)

पेशे से वकील रहे, वीवी राजेश केरल में भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. केरल भारत के उन राज्यों में से एक जहां भाजपा या तो बहुत कमजोर है या जहां अभी वह धीरे धीरे पैर ज़माने का ही काम कर रहा है. तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जहां भाजपा के लिए आगे बढ़ना बहुत कठिन है, पर केरल ऐसा नहीं है, वहां धीरे धीरे ही सही पर भाजपा पैर ज़माने में सफलता प्राप्त कर रहा है और ये सब वहां के भाजपा नेताओ के दम पर ही हो रहा है. इसी क्रम में भाजपा ने वामपंथियों के गढ़, तिरुवनंतपुरम में अपना भगवा झंडा गाड़ दिया है. दिसंबर 2025 के अंतिम दिनों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम का चुनाव हुआ था और वहां पहली बार भाजपा को सफलता मिली है. वीवी राजेश तिरुवनंतपुरम नगर निगम के पहले मेयर के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि चुने गए. केरल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा ने नगर निगम का चुनाव जीता है. इस जीत के साथ ही 45 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत हो गया है. वामपंथी का प्रभाव को चकनाचूर करते हुए राजेश ने केरल में महापौर बनने में सफलता प्राप्त कर ली है. अब अगर हम राजेश की राजनीतिक सफर की बात करें तो वीवी राजेश का राजनीतिक सफर पढ़ाई के दौरान ही शुरू हो गया था. पढाई करते हुए वे एबीवीपी के सदस्य बन गए थे. महापौर बनने से पहले, उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर नेतृत्व की भूमिकाएँ निभाईं. वे भारतीय जनता पार्टी के तिरुवनंतपुरम जिला अध्यक्ष और राज्य सचिव थे. वे राज्य की राजधानी में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं. 9 दिसंबर 2025 को हुए 2025 स्थानीय निकाय चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 101 वार्डों में से 50 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. यहाँ मुकाबला त्रिकोणीय था. कांग्रेस ने भी यहाँ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. चुनाव के बाद, राजेश को भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया. उन्हें 26 दिसंबर 2025 को 51 वोट प्राप्त करने के बाद मेयर चुना गया, जिसमें एक स्वतंत्र पार्षद का समर्थन भी शामिल था. राजेश ने 26 दिसंबर 2025 को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर के रूप में शपथ ली. अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन शहर के सभी वार्डों में समावेशी विकास और नागरिक सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेगा. राजेश तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पार्षद हैं और सदन में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. हाल ही में हुए केरल स्थानीय निकाय चुनावों में राजेश ने कोडुंगानूर वार्ड से 515 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. इससे पहले राजेश विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमा चुके है, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली. 2021 में राजेश ने केरल विधानसभा चुनाव में वट्टियोर्कवु सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. उन्हें 39,596 वोट मिले और सीपीआई (एम) प्रत्याशी वीके प्रशांत को 61,111 वोट मिले थे. 21,515 वोटों के अंतर से पराजित होकर राजेश दूसरे नंबर पर रहे जबकि कांग्रेस की वीना एस. नायर तीसरे स्थान पर रही. इस लेख में हमने आपको वीवी राजेश की जीवनी (V. V. Rajesh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.