महाराष्ट्र की पूर्व DGP की रिपोर्ट से सियासी गलियारों में सनसनी, फडणवीस और एकनाथ शिंदे के खिलाफ साजिश का खुलासा

बड़ी खबर खींवसर पद से हटाए गए! देखें पूरी खबर (1200 x 650 px)
10 Jan 2026
महाराष्ट्र की पूर्व डीजीपी रश्मि शुक्ला ने रिटायरमेंट से ठीक 4 दिन पहले एक स्पेशल रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपी थी, रिपोर्ट में लगाये गए थे गंभीर आरोप, रिपोर्ट में किया दावा- 2021 में तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 2016 के ULC घोटाले में फंसाने की रची थी साजिश, दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ठाणे DCP लक्ष्मीकांत पाटिल और ACP सरदार पाटिल को दिये थे निर्देश, फडणवीस और शिंदे को आरोपी साबित करने के दिये थे निर्देश, रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्ष्मीकांत पाटिल और अन्य ने पहले ULC मामले में गिरफ्तारी और बयानबाजी के लिए दबाव बनाया। इसमें एक ऑडियो क्लिप का भी हवाला दिया गया है, जिसमें कथित तौर पर साजिश रचने की बातचीत की रिकॉर्डिंग है.