जन्मदिन वाले दिन मंच पर गिर पड़े बृजभूषण शरण सिंह, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
10 Jan 2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में वे मंच पर फिसलकर मुंह के बल गिरते आ रहे हैं नजर, हालांकि गिरने के तुरंत बाद बृजभूषण शरण सिंह खुद उठ खड़े होते हैं और मुस्कुराते हुए लोगों का करते है अभिवादन, यह घटना बताई जा रही है 8 जनवरी की, मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नंदनी नगर में 8 दिवसीय राष्ट्र कथा महोत्सव का किया गया था आयोजन, इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन के लिए संत रितेश्वर महाराज को आमंत्रित किया गया था, 8 जनवरी को महोत्सव का समापन था और इसी दिन बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन भी मनाया, कार्यक्रम के दौरान जब बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मौजूद थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे धड़ाम से फिसलकर मंच पर गिर पड़े, गिरते समय वे एक पल के लिए गुलाटी खाते हुए दिखाई दिए,मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे जमीन पर गिर चुके थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई, गिरने के तुरंत बाद बृजभूषण शरण सिंह खुद खड़े हो गए और मुस्कुराते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह ठीक हैं
https://youtube.com/shorts/FLjKHNTlYVM