राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ा सियासी विवाद फिर हुआ तेज, राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर को लगा बड़ा झटका, जोधपुर हाईकोर्ट ने जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता की रद्द, इसके चलते धनंजय सिंह खींवसर को RCA की एडहॉक कमेटी और जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पद से हटाया गया, कोर्ट ने एडहॉक कमेटी द्वारा बनाई गई नई सिलेक्शन कमेटी के फैसले पर भी लगाई रोक, जिससे पुरानी सिलेक्शन कमेटी हुई बहाल, वही इसे धनंजय सिंह खींवसर ने इसे बताया राजनीतिक साजिश, धनंजय सिंह खींवसर ने कहा- यह राजनीतिक साजिश है, कोर्ट ने नहीं कहा कि जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और धनंजय सिंह डिस्क्वालीफाई है, कोर्ट में याचिकाकर्ता ने ये सूचना दी है, अगर जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सुनवाई होती तो हमारे पास आता नोटिस, लेकिन हमें नहीं मिला नोटिस, जोधपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन को 5 में से 4 एडहॉक कमेटी सदस्यों ने सही माना, अगर जोधपुर डिस्क्वालीफाई होता तो सरकार मुझे फिर से एडहॉक कमेटी सदस्य नहीं बनाती