राजस्थान भाजपा में कौन रच रहा है CM भजनलाल को हटाने की साजिश?

bhajanlal sharma
25 Jun 2025
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के सीएम भजनलाल को लेकर दिए बयान के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, जोधपुर में अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए आज दिया है एक चौकानें वाला बयान, गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पद से हटाने के लिए राजस्थान से लेकर दिल्ली तक चल रहा है भयंकर षडयंत्र, प्लानिंग पूरी हो चुकी है, हम बार-बार उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे हैं, वही अब गहलोत के इस बयान के बाद शुरू हुई एक नई चर्चा, राजनीतिज्ञों का सवाल है कि राजस्थान भाजपा में वो कौन है जो सीएम भजनलाल को हटाने का कर रहा है षडयंत्र? ऐसी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्यों कि अशोक गहलोत बिना सोचे समझे कभी कोई बयान नहीं देते है, वही गहलोत के बयान के बाद अब बीजेपी के दिग्गजों ने कांग्रेस पर पलटवार करना भी कर दिया है शुरू, तो वही दूसरी तरफ अशोक गहलोत के इस बयान के बाद दिल्ली में भी हो रही है इसे लेकर चर्चा https://www.youtube.com/watch?v=L7KZj2Tkl2I