‘भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब…’ -अशोक गहलोत
9 May 2025
भारत—पाकिस्तान युद्ध को लेकर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय सेना की जमकर की तारीफ, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने कहा- भारतीय सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में है सक्षम, राजस्थान की सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने दिया है मुंहतोड़ जवाब, मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिल्कुल न घबराए, धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जबाव दें, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पक्ष-विपक्ष एक हैं एवं पूरा देश सेना और सरकार के साथ है, भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य से हमारी जीत निश्चित है, बता दें कल रात में पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर सहित कई और जगहों पर किया था ड्रोन और मिसाइल से हमला, इसके जवाब में भारतीय सेना ने सभी हमलों को किया नाकाम, भारत के मजबूत डिफेन्स एयर सिस्टम ने सभी हमलों को किया नाकाम