गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हुए ‘मुरीद’, तारीफ़ करते हुए दिया ये बड़ा बयान
7 Dec 2024
मोदी सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर की तारीफ, मंत्री शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, मीडिया चैनल टीवी 9 भारतवर्ष के एक कार्यक्रम में गज्जू बना ने राहुल गांधी की तारीफ की, इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राहुल गांधी से जुड़े दिखाए गए कुछ वीडियो, इस वीडियो में राहुल गांधी अलग-अलग साहसिक खेलों में हिस्सा लेते दिखाई देते हैं, वही गज्जू बना से जब इस पर माँगा जवाब, तो मंत्री शेखावत ने कहा – राजनीति से परे हटकर मैं एक बात कहूंगा, हमारे देश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को लेकर लोगों में अलग-अलग सोच है, राहुल गांधी जी ऐसे व्यक्ति है कि बहुत से युवा उनको देखते होंगे, राजनीति दृष्टिकोण से हम अलग-अलग खेमे में हो सकते है लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा, राहुल गांधी ने जिस तरह टाइक्वाडों, जूडो, डाइविंग, डीप सी डाइविंग के लिए वीडियो पोस्ट किए, वे भारत में इस तरह के साहसिक खेलों के प्रति रूचि में बढ़ोतरी करते हैं और मैं इसके लिए उनकी करता हूं प्रशंसा