PM मोदी के इस मंत्री को मिली धमकी, बदमाशों ने 50 लाख रुपये की मांग की

Sanjay Seth
7 Dec 2024
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को मिली धमकी, अज्ञात गिरोह ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से 50 लाख रुपये की मांगी फिरौती, उन्हें 3 दिन के अंदर पैसे देने के लिए कहा गया है, ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की भी दी गई है धमकी, रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आया, वही घटना का पता चलते ही पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच पड़ताल कर दी है शुरू, वहीं, पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं, वही इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने कहा- पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर शुरू कर दी है जांच, पुलिस की जांच में सामने आया है कि धमकी भरा मैसेज रांची के कांके थाना क्षेत्र के तहत आने वाले होसिर इलाके से भेजा गया था, लेकिन किसने भेजा था, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है