‘भजनलाल सरकार जनता को भ्रमित और धोखा देने का कर रही है काम’ डोटासरा का बड़ा हमला

govind singh dotasara
7 Nov 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया एक्स पर डोटासरा ने राइजिंग राजस्थान में करोड़ों के निवेश के दावे को जनता की आंखों में धूल झोंक कर प्रदेश के साथ धोखा बताया, डोटासरा ने कहा- भाजपा सरकार के राइजिंग राजस्थान में करोड़ों के निवेश का दावा जनता की आंखों में धूल झोंक कर प्रदेश के साथ है धोखा, एजुकेशन प्री समिट में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में 425 MoU में 23,871 करोड़ के निवेश की सच्चाई सुनकर आप रह जाएंगे दंग, हकीकत ये है कि भाजपा सरकार प्रशासनिक दुरुपयोग एवं दबाव बनाकर निजी शिक्षण संस्थानों को महत्वहीन MoU के लिए बाध्य कर रही है, डोटासरा ने आगे कहा- सरकार ने निवेश के नाम पर सिर्फ निजी शिक्षण संस्थानों की पूर्व में विद्यमान परिसंपत्तियों का मूल्यांकन करके MoU तैयार किए हैं, इन MoU में कोई नया निवेश नहीं है, निवेश के फर्जी MoU पर हस्ताक्षर के लिए संस्थानों को विवश किया जा रहा है। भाजपा सिर्फ जनता को भ्रमित और धोखा देने का काम कर रही है, वक्त आने पर पूरी जानकारी जनता के समक्ष रखी जाएगी