उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता भाजपा में हुआ शामिल

breaking news
7 Nov 2024
मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा में हुए शामिल, जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की ली सदस्यता, टिकट मिलने से नाराज दीपक जोशी विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस में हो गए थे शामिल, फिर कांग्रेस की टिकट पर खातेगांव सीट से लड़ा था चुनाव, जिसमें वह लगभग 12000 हजार वोटों से हार गए थे चुनाव, दीपक जोशी ने चार दिन पहले ही बुधनी विधानसभा में एक सभा को किया था संबोधित, बुधनी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए मांगे थे वोट, इसके बाद वह गुरुवार को बीजेपी में हो गए शामिल