जंग का अखाड़ा बनी जम्मू-कश्मीर विधानसभा? विधायक के बीच जमकर चले लात-घूंसे

jammu kashmir vidhansabha
7 Nov 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 वापसी के प्रस्ताव पर चौथे दिन भी हुआ जोरदार हंगामा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में इंजीनियर रशीद के भाई और विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने अनुच्छेद 370 पर दिखाए बैनर, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर जताई आपत्ति, जिसके बाद शुरू हुआ हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे का पकड़ा कॉलर और धक्कामुक्की की, सदन में हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए कर दी स्थगित, इतना ही नहीं विधानसभा में हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा, विधानसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष के कुछ विधायकों को मार्शलों ने दिखाया बाहर का रास्ता, अब सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल