उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल के साथ गठबंधन होगा या नहीं? डोटासरा ने दिया ये बड़ा बयान

dotasara on hanuman beniwal
21 Oct 2024
राजस्थान में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई खत्म, पीसीसी वॉर रूम में प्रदेश कोऑर्डिनेशन समिति की हुई बैठक, बैठक में सभी 7 सीटों पर किया गया मंथन, कांग्रेस पार्टी 1-2 दिनों में करेगी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, वही खींवसर सीट पर कांग्रेस नहीं करेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी RLP के साथ गठबंधन, बैठक के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने की प्रेस वार्ता, डोटासरा ने उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल से गठबंधन पर कर दिया है साफ इनकार, डोटासरा ने कहा कि - इंडिया का नारा...जैसे हनुमान बेनीवाल जी कहते हैं दिल्ली में हैं तो वो दिल्ली में हैं, वही डोटासरा के बयान से अब हुआ साफ़ कि इस बार खींवसर विधानसभा का मुकाबला होने वाला है बड़ा रोचक और त्रिकोणीय