मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, शोक में देश!
10 Oct 2024
देश के लिए इस वक्त की दुखद खबर, जाने-माने उद्योगपति, समाजसेवी और टाटा ग्रुप के मुखिया रतन टाटा का हुआ निधन, अपने सामाजिक कामों और चैरिटी के लिए मशहूर रतन नवल टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित देश की सभी दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, वही टाटा समूह ने अपने बयान में कहा- यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने न सिर्फ टाटा समूह को बल्कि देश को भी आगे बढ़ाया है