कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के इस दिग्गज नेता को बताया नपुंसक, दिया ये बड़ा बयान

digvijay singh on VD sharma
7 Sep 2024
मध्यप्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बताया नपुंसक, मध्य प्रदेश में बुलडोजर जस्टिस के खिलाफ विपक्ष ने मुखरता से खोल दिया है मोर्चा, छतरपुर की घटना को लेकर शनिवार को इंडिया गठबंधन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित, इस दौरान दिग्गी राजा ने कहा- वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझेहोती है निराशा, ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कार्रवाई नहीं करते, देश में जो गवर्नेंस आफ नरेंद्र मोदी चल रहा है, उसमें तुम भी खाओ, हमको भी खिलाओ वाली लागू है नीति, दिग्विजय सिंह ने आगे कहा- जिस तरह अंग्रेजों ने भी हिंदू और मुसलमानों में फुट डालो और राज करो कि नीति अपनाई थी, उसी तरह आरएसएस और भाजपा भी कर रही है और देश में फैला रही है अशांति, बिना किसी कारण बेदर्दी से लोगों के तोड़े जा रहे हैं मकान, चाहे आप खरगोन की घटना ले लीजिए या छतरपुर और बड़वानी का, बड़वानी में एक बुजुर्ग का घर तोड़ दिया जिसके नहीं हैं दोनों हाथ