राजस्थान भाजपा के इस विधायक का हार्ट अटैक से हुआ निधन, देखें पूरी खबर

Amritlal Meena
8 Aug 2024
राजस्थान के बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का हुआ निधन, अमृतलाल मीणा सलूंबर से थे विधायक, मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात उनकी तबियत बिगड़ी अचानक जिसके बाद उन्हें उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल (एमबी अस्पताल) में कराया गया भर्ती, प्राथमिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक से हुई उनकी मौत, अमृतलाल मीणा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे उदयपुर के राजकीय अस्पताल से उनके पैतृक गांव सलूंबर के लिए हो गया रवाना, इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके शव वाहन पर फूल बरसा कर उनको दी श्रृद्धांजलि, वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनकी अंतिम यात्रा में होंगे शामिल, विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण मुख्यमंत्री ने आज अपने सभी कार्यक्रम कर दिए स्थगित, सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने दी श्रृद्धांजलि, बता दें 15 सितंबर 1959 को जन्मे अमृतलाल मीणा लगातार तीसरी बार सलूंबर से चुने गए थे विधायक