सचिन पायलट ने विनेश फोगाट की फाइनल में एंट्री पर दिया बड़ा बयान, देखें पूरी खबर
7 Aug 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, विनेश फोगाट फाइनल में एंट्री करते हुए एक मेडल कर दिया है पक्का, वही विनेश फोगाट के फाइनल में आने पर देश के कई नेता दे रहे है उन्हें बधाई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दी बधाई, वही राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने भी दी बधाई, सचिन पायलट ने कहा- एक ही दिन में कुश्ती के तीन मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद विनेश फोगाट ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में जगह बनाने वाली बन गई हैं पहली महिला पहलवान, एक चैंपियन की तरह अपने ऊपर उठने वाले हर सवाल का जवाब आपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से दिया है, फाइनल मुकाबले के लिए पूरे देश की दुआएं और शुभकामनाएं आपके साथ हैं