भाकर के निलंबन पर बोले डोटासरा, ‘भाजपा सरकार तुली है सदन की गरिमा ख़त्म करने पर’

govind singh dotasara
5 Aug 2024
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों है जारी, सदन की आज की कार्यवाही रही हंगामेदार, कांग्रेस विधायकों व स्पीकर वासुदेव देवनानी के बीच हुई नोंक झोंक, इसी बीच आसन की ओर इशारा करने को लेकर कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को स्पीकर देवनानी के सदन के इस सत्र से किया निलंबित, इसके बाद सदन में कांग्रेस विधायकों व मार्शलों के बीच हुई धक्का मुक्की, इस पूरे मामले को लेकर बोले पीसीसी चीफ व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, एक्स पर पोस्ट कर कहा- भाजपा सरकार तुली है सदन की गरिमा ख़त्म करने पर, विधानसभा में कांग्रेस की महिला विधायक अनीता जाटव एवं हरिमोहन शर्मा समेत अनेक सदस्यों के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार है अत्यंत निंदनीय, सदन की कार्यवाही से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन इनकी तानाशाही का है नमूना, सत्ता के घमंड में चूर भाजपा सरकार सदन में जनता के मुद्दों पर जवाब देने की जगह विपक्ष की आवाज़ को कुचलने का कर रही है कुप्रयास