चौरासी विधानसभा उपचुनाव में BAP नहीं करेगी किसी भी पार्टी से गठबंधन- मोहनलाल रोत

m rout
13 Jul 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय आदिवासी पार्टी किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा- चौरासी विधानसभा के उपचुनाव में किसी भी दल से नहीं होगा गठबंधन, भारतीय आदिवासी पार्टी स्वतंत्र होकर लड़ेगी चुनाव, उपचुनाव की प्रक्रिया अभी नहीं की है शुरू, इसमें ग्राम, ब्लॉक, मंडल, तहसील एवं जिले की बैठक के बाद उमीदवार के नाम का होगा चयन, उमीदवार का नाम सर्वसमति से किया जाएगा तय, जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव, बता दें बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से राजकुमार रोत के चुनाव जीतने के बाद चौरासी की सीट हुई है खाली, इस सीट पर आगामी समय में होंगे उपचुनाव