AIMIM सांसद ओवैसी ने संसद में शपथ के दौरान लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा
25 Jun 2024
AIMIM पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर खड़ा किया विवाद, आज लोकसभा में सांसद पद की शपथ के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने जय फिलिस्तीन का लगाया नारा, ओवैसी द्वारा जय फिलिस्तीन का नारा लगाए जाने के बाद सदन के अंदर और बाहर मचा हंगामा, मिली जानकारी के अनुसार जब ओवैसी ने अपने शपथ में जब बोला जय फिलिस्तीन, तब केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने इस पर जताया ऐतराज, इसके बाद लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राधामोहन सिंह ने ओवैसी के इस बयान को रिकार्ड से निकालने का दिया आदेश, ओवैसी के इस बयान का वीडियो अब जमकर हो रहा है वायरल