‘…तो आप उन्हें पहले करते गिरफ्तार, या..’ गहलोत ने केजरीवाल को लेकर कही बड़ी बात
13 May 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- अरविंद केजरीवाल एक राजनीतिक दल के हैं प्रमुख, यहां तक कि उनके खिलाफ आरोप भी तय नहीं किए गए, उनके खिलाफ नहीं है कोई सबूत, या तो आप उन्हें पहले गिरफ्तार करते, या चुनाव के बाद, गहलोत ने आगे कहा- विपक्ष के खिलाफ एक के बाद एक की गई इस तरह की कार्रवाइयों की वजह से आज बीजेपी की स्थिति हो गई है खराब, वही इसके साथ ही गहलोत ने इंडिया गठबंधन की जीत का भी जताया भरोसा