राधिका खेड़ा के आरोपों पर सचिन पायलट ने दिया जोरदार जवाब, कहा- अगर किसी को…

sachin pilot big statement
9 May 2024
कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट ने राधिका खेड़ा को लेकर दिया बड़ा बयान, सचिन पायलट ने राधिका खेड़ा के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बोले पायलट, 5 मई को राधिका खेड़ा ने कहा था कि मैंने सचिन पायलट को किया सबसे पहले कॉल, पर सचिन पायलट जी के पास हमेशा की तरह नहीं होता समय, अगर आपको वहां प्रभारी सचिन पायलट से करनी है बात तो वो बात नहीं करते, सिर्फ उनके पीए करते हैं बात, वही अब इस पर सचिन पायलट ने कहा- मुझे पता है छत्तीसगढ़ में क्या हुआ, सच तो यह है कि अगर किसी को दल बदलना है तो कोई न कोई वजह तो ढूंढनी ही पड़ेगी, चाहे वह किसी मंदिर में जाना हो...व्यक्ति को कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा, उन्हें एक कारण ढूंढना होगा, बता दें अब राधिका खेड़ा हो गई है बीजेपी में शामिल, इसके साथ ही पायलट ने यह भी कहा कि एक पार्टी के रूप में, कांग्रेस एक बड़े उद्देश्य के लिए चुनाव लड़ रही है, न कि व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए