‘अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को पुन: हिन्दी माध्यम करना बेतुका एवं…’ पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान
4 May 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार के एक फैसले पर जताई नाराजगी, प्रदेश की भजनलाल सरकार राजस्थान में 2000 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम सरकारी स्कूलों को हिंदी में कन्वर्ट करने की तैयारी में है, ऐसे में अब इस फैसले को लेकर प्रदेश के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी प्रतिक्रिया, गहलोत ने कहा- गरीब और मध्यम आयवर्ग के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल किए थे शुरू, यदि इन स्कूलों में सुधार की आवश्यकता थी तो वर्तमान सरकार इसमें आवश्यक सुधार करती परन्तु अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को पुन: हिन्दी माध्यम में करने का फैसला करना बेतुका एवं गरीब व मध्यम वर्ग के विरोध में लगता है, गहलोत ने आगे कहा- हिन्दी तो हम सभी की मातृभाषा है ही परन्तु अंग्रेजी माध्यम बच्चों को रोजगार के देता है नए अवसर, हमारी सरकार ने स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर ही खोले थे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और इनसे तैयार हुआ था एक अच्छा माहौल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस फैसले पर करना चाहिए पुनर्विचार