‘अरे डरो मत, भागो मत’ राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर PM मोदी का तंज

modi on rahul gandhi
3 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कसा तंज, पश्चिम बंगाल के बर्धमान में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की रायबरेली से उम्मीदवारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हारने वाले है, हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं, अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं - डरो मत, मैं भी इन्हें यही कहूंगा, डरो मत, भागो मत, आज मैं एक और बात कहूंगा कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है