‘हम साथ-साथ है’ सचिन पायलट के पोस्टर में गहलोत की हुई ‘एंट्री’, देखें पूरी खबर

sachin pilot
1 Apr 2024
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार कर रहे है दौरे, लेकिन पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने कुछ दिन पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत को उनके पोस्टर से किया था आउट, वहीं इसका जवाब देते हुए अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत ने भी पायलट को पोस्टर से कर दिया था आउट, इसके बाद प्रदेश की राजनीति में लगने लगे थे कयास कि गहलोत-पायलट में अब भी नहीं है सब कुछ ठीक, इसके बाद अब प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने पोस्टर में अशोक गहलोत को दी जगह और लगाई उनकी फोटो, कल सचिन पायलट रहेंगे जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर, पायलट यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में करेंगे रैली, वहीं पायलट के पोस्टर में गहलोत को जगह मिलने के बाद होने लगी चर्चा, सियासी पंडितों का कहना है कि 6 अप्रैल को कांग्रेस आलाकमान और पार्टी के दिग्गज नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी जयपुर में करेंगे बड़ी रैली, इसलिए पायलट ने दी गहलोत को पोस्टर में जगह और दिया एकजुटता का संदेश