‘एक सीएम की गिरफ्तारी करवाना संवैधानिक व्यवस्था का है अपमान’ केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले बेनीवाल

hanuman beniwal on arvind kejriwal
22 Mar 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तारी को लेकर RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दिया बयान, हनुमान बेनीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना, बेनीवाल ने कहा- विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नेतृत्व करने वाली सरकार द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी करवाना यह इंगित कर रहा है की आने वाले लोकसभा के आम चुनावों से पहले केन्द्र सरकार ईडी, इनकम टैक्स और अन्य स्वतंत्र संस्थाओं का जमकर करने वाली है दुरुपयोग, जैसा कि वो विगत दो-तीन वर्षो से करती आ रही है, इस तरह एक मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी करवाना है संवैधानिक व्यवस्था का अपमान और केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार अपने निम्नतम स्तर पर आ गई, बेनीवाल ने आगे कहा- लेकिन इतिहास इस बात का है साक्षी की तानाशाहो की सत्ता भी जनमानस के आगे हुई है नतमस्तक, देश की जनता को मत की चोट से ऐसे तानाशाहो को जवाब देने की है जरूरत