कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री महेश जोशी होंगे भाजपा में शामिल !

img 1886
15 Mar 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव से पहले इन दिनों जारी है नेताओं के दल बदल का खेल, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री रहे महेश जोशी हो सकते हैं भाजपा में शामिल, महेश जोशी अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने काटा था महेश जोशी का टिकट, महेश जोशी जयपुर की हवामहल सीट से थे विधायक, पूर्व में महेश जोशी जयपुर से रह चुके हैं सांसद भी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं महेश जोशी