भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत आज सीपी जोशी भीलवाडा और सीएम भजनलाल रहेंगे नागौर में

breaking news
9 Feb 2024
भाजपा के ‘‘गांव चलो अभियान’’ के तहत राजस्थान में 9 से 11 फरवरी तक भाजपा पदाधिकारियों का प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहेगा प्रवास कार्यक्रम, आज से राजस्थान में गांव चलो अभियान की होने जा रही है शुरूआत, इसके तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, करीब 85 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के 54 हजार स्थानों पर करेंगे एक दिवसीय रात्रि प्रवास, अभियान के तहत 9 फरवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भीलवाडा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नागौर, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सीकर, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर दक्षिण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चूरू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जयपुर शहर, अरूण चतुर्वेदी जयपुर दक्षिण, अशोक परनामी अलवर दक्षिण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया जयपुर उत्तर और प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल राजसमंद में करेंगे रात्रि प्रवास, प्रवास के दौरान सभी पदाधिकारियों को केंद्र द्वारा तय किए गए 19 तरह के विभिन्न कार्यक्रम करने होंगे आयोजित, प्रवास के दौरान सभी प्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जाएगा प्रचार प्रसार