शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना था नौटंकी -अजित पवार का बड़ा खुलासा

ajit pawar on sharad pawar
1 Dec 2023
महाराष्ट्र की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को बताया स्क्रिप्टेड, अजित पवार ने पार्टी की बैठक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया बड़ा खुलासा, अजित पवार ने कहा- शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना नौटंकी था, हम सभी लगातार शरद पवार को ये कह रहे थे कि हम लोगों को काम के लिए जाना चाहिए सरकार में, अजित पवार ने आगे कहा- हम लोग शरद पवार से मिले और ये बात बताई भी थी, इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस्तीफा देंगे, उनके इस्तीफे को लेकर हम चार लोगों को पता था पहले से, शरद पवार ने कहा कि तुम हो जाओ सरकार में शामिल और मैं इस्तीफा दे रहा हूं, सुप्रिया सुले भी उस समय सरकार में शामिल होने के समर्थन में थीं, आगे अजित पवार ने शरद पवार के इस्तीफे को स्क्रिप्टेड बताते हुए कहा- बुक प्रकाशन के मौके पर शरद पवार ने इस्तीफा दिया, लेकिन उसके तुरंत बाद लोगो को कहा कि उनके समर्थन में लोग करें प्रदर्शन और इस्तीफा मांगे वापस, इसके बाद उन्होंने वापस लिया इस्तीफा, इस्तीफा नहीं देना था तो इतनी नौटंकी क्यो?