कांग्रेस नेता और डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने ‘एक देश, एक चुनाव’ का किया स्वागत, कही ये बड़ी बात
1 Sep 2023
विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे का किया है समर्थन, उन्होंने कहा- व्यक्तिगत स्तर मैं एक देश एक चुनाव का करता हूं स्वागत, यह नया नहीं, पुराना ही आइडिया है, मोदी सरकार द्वारा 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद माना जा रहा है कि सत्र में सरकार एक देश एक चुनाव पर ला सकती है बिल, वही वन नेशन, वन इलेक्शन पर कमेटी का किया गया है गठन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे इस कमेटी के अध्यक्ष, केंद्र की बनाई कमेटी एक देश एक चुनाव के कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी, साथ ही इसके लिए आम लोगों से भी राय लेगी