दुष्कर्म, छेड़छाड़ के मामलों में सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
8 Aug 2023
राजस्थान की गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के आरोपियों, मनचलों को नौकरियों से किया जाएगा प्रतिबंधित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से किया जाएगा प्रतिबंधित, इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रखा जाएगा रिकॉर्ड एवं राज्य सरकार या पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह किया जाएगा अंकित, ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना है आवश्यक