राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, कहा- सीता थी बेहद सुंदर, जिसके पीछे थे श्रीराम-रावण पागल

rajendra gudha
11 Jul 2023
सीएम अशोक गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दिया विवादित बयान, अकसर चर्चा में रहने वाले सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, वायरल वीडियो में गुढ़ा ने एक कार्यक्रम में माता सीता को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फूट रहा है गुस्सा, सीएम गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- माता सीता बहुत सुंदर थी और उनकी इसी सुंदरता के चलते ही भगवान राम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल थे उनके पीछे, अब गुढ़ा के इस बयाना पर सोशल मीडिया पर लोग दे रहे है अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं