पायलट गुट के विधायक शेखावत का बड़ा ऐलान, कहा- नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा!

Deependra Singh Shekhawat
22 Jun 2023
राजस्थान कांग्रेस की बड़ी खबर, सचिन पायलट गुट के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव से पहले किया बड़ा एलान, शेखावत ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए अब चुनाव नहीं लड़ने का किया है ऐलान, साथ ही श्रीमाधोपुर की जनता का जताया है आभार, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी करते हुए कहा- जनता ने मेरा समय-समय पर साथ और किया है समर्थन, इसके लिए मैं श्रीमाधोपुर की जनता का सदैव रहूंगा आभारी, शेखावत ने कहा- पिछले 2 सालों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण मैं आप लोगों के बीच नहीं रह पाया उपस्थित, अब मैं चार-पांच महीने के लिए विधायक हूं, तो अब आप लोगों के बीच रहूंगा, बाद में आचार संहिता लग जाएगी, आप लोग मुझे बहुमत से चुनाव जिताने की बात कर रहे हैं, पर अब मैं आगे चुनाव नहीं लड़ूंगा, वहीं अब दीपेंद्र सिंह शेखावत की जगह उनके बेटे बालेन्दु सिंह शेखावत के चुनाव लड़ने की चर्चाएं आ रही है सामने, बालेन्दु सिंह शेखावत माने जाते हैं सचिन पायलट के समर्थक